Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: महिलाओं को सरकार देगी प्रति महीने ₹1000 रूपए, अभी करें आवेदन

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के हित में एक नई योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना को मुख्य रूप से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम से जानते हैं। प्रदेश की गरीब एवं मध्य वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

दिल्ली के मुख्यमंत्री जी ने अविवाहित महिलाओं को आर्थिक स्थति में सुधार लाने के लिए एवं उनके प्रति नकारात्मक सोच बदलने के लिए इस योजना को लागू किया है। वर्तमान में पूरी दिल्ली में इस योजना को शुरू कर दिया गया है। इस केंद्र-शासित प्रदेश में रहने वाली कोई भी गरीब महिला आवेदन कर सकती है। इस लेख में हम महिला सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें एवं इसकी पात्रता क्या है और कौनसे दस्तावेज़ लगेंगे आदि के बारे में ज्ञान देने जा रहें है। इसलिए लेख में अंत तक बने रहें।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024

दिल्ली की वित्त मंत्री द्वारा महिला सम्मान योजना को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए घोंषणा की गई थी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा इस योजना को मंजूर कर दिया गया है। इस इस योजना के तहत दिल्ली के सभी गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जो अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे यापन कर रहीं है, उन्हें प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जायेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई महिलाओं के हित में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री जी द्वारा दिल्ली के गरीब एवं कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि प्राप्त करके वह किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी और अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूर्ण करने के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएंगी। सरकार द्वारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट को जल्द ही शुरू किया जाएगा। यदि आप भी इसमें आवेदन के लिए इच्छुक हैं, तो सभी पात्रताओं को पूर्ण करने की आवश्क्यता है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लाभ

दिल्ली की वित्त मंत्री द्वारा इस योजना कि घोषणा बजट पेश करते हुए 4 मार्च 2024 को की गई थी। ख़ुशी की बात यह है की दिल्ली के मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना को लागू करने की सहमति दे दी है। योजना में कोई भी गरीब महिला आवेदन कर सकतीं हैं।

  • इस योजना के तहत प्रत्यके गरीब महिला को प्रति महीने ₹1000 रूपए प्रदान किये जाएंगे।
  • जो महिलाएं स्वयं से अपना पालन पोषण नहीं कर पाती हैं उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।
  • दिल्ली की सभी गरीब महिलाओं का जीवन स्तर में सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
  • बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।
  • लाभार्थी महिला के खाते में DBT के माध्यम से पैसे स्थानांतरण किए जायेंगे।
  • जरूरतमंद महिलाएं सशक्त बन पाएंगी और किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएंगी।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता

सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुछ पात्रता निर्धारित की गई हैं, इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को यह महत्वपूर्ण शर्तों एवं नियमों को पूर्ण करना पड़ेगा। योजना के तहत रखी गई पात्रता निम्नलिखित है:-

  • इस योजना के तहत केवल दिल्ली की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • केवल गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही इसके पात्र होंगी।
  • आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार के परिवार में कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ महिला के पास होने चाहिए।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए दस्तावेज़

यदि आप इस योजना में आवेदन करने हेतु इच्छुक हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • दो पासपोर्ट आकार फोटो

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

दिल्ली की वित्त मंत्री द्वारा इस योजना को 2 मार्च 2024 को बजट पेश करते हुए घोंषणा की गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा इस योजना को सहमति भी दे दी थी परन्तु कुछ कारणों कि वजह से योजना की अभी आधिकारिक वेबसाइट को लागू नहीं किया गया है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है कि इस योजना में आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन ही किया जाएगा।

इसलिए योजना में आवेदन करने वाली इच्छुक महिलाओं को अभी कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ेगा। सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट को जल्द ही लांच किया जाएगा। जो महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं वह वेबसाइट लांच होने के पश्चात आसानी से कर सकती हैं। सरकार द्वारा जैसे ही वेबसाइट को लांच किया जाएगा हम तत्काल ही इस पेज पर वेबसाइट का लिंक एवं आवेदन प्रक्रिया को प्रस्तुत करेंगे। इसलिए सभी उम्मीदवार पेज को अवश्य बुकमार्क करें।

Leave a Comment